फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुनी गई महिला की मौत

Fri, 25 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में बरोट पंचायत के बड़ी जहरवाड़ गांव में सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुनी गई महिला का वीरवार दोपहर को घासनी से पैर फिसल गया। इससे सिर पर गंभीर चोट आई। महिला को पीएचसी बरोट पहुंचाया गया। यहां से टांडा रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बड़ीझरवाड़ वार्ड से सर्वसम्मति से चुनी गई वार्ड पंच विद्या देवी (37) पत्नी मेघ सिंह काला नामक स्थान से पशुचारा लेने गई थी। घासनी से पैर फिसलने से खाई में जा गिरी। स्कूल के बच्चों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। डागू राम, भागमल, शेर सिंह, जगदीश, लाल सिंह, जय सिंह, काली दास, राजमल, तारा चंद, राज आदि ने महिला को उठाकर करीब चार किमी दूर बरोट पीएचसी पहुंचाया।

यहां प्रभारी डॉक्टर विनय ने महिला को टीएमसी रेफर कर दिया। महिला ने बरोट से 12 किलोमीटर दूर 108 एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। विद्या देवी का पति असम राइफल्स में है। वह अपने पीछे दो लड़के छोड़ गई हैं। विद्या का दाह संस्कार शनिवार को झरवाड़ गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। मृतक महिला के परिवार को राहत राशि देने के विभाग को आदेश दिए हैं। उधर, डा. विनय ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें