समर टूरिस्ट सीजन में कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में मारामारी मची हुई है। जून के लिए ट्रेनों में सीटों की लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ गाड़ियों की श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट की क्षमता फुल होने के बाद बुकिंग रैगरेट हो रही है। कालका से शिमला आने वाली हिमालयन क्वीन की चेयरकार श्रेणी में वेटिंग क्षमता भी खत्म हो चुकी है। रेलवे की ओर से सैलानियों की सुविधा के लिए चलाई गई दो स्पेशल ट्रेनें भी इन दिनों पैक चल रही हैं।
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली कालका-शिमला पैसेंजर, कालका-शिमला हॉली डे स्पेशल, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, कालका-शिमला एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन में इन दिनों भारी भीड़ है। हॉली डे स्पेशल की चेयरकार के लिए वेटिंग में भारी इजाफा हुआ है। शिमला आने वाली ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं।