फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राज्यसभा की एक सीट के लिए 31 मार्च को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

Mon, 07 Mar 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने  कहा कि राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सीट दो अप्रैल 2022 को सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है।
विज्ञापन
राज्यसभाी चुनाव हिमाचल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव-2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 14 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी।  यह सीट दो अप्रैल 2022 को कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है।

विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार होगा
हिमाचल की राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 14 मार्च को अधिसूचना होगी। 21 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि  तय की गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 24 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 31 मार्च को सुबह नौ से सांय चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव नतीजे जारी होंगे। दो अप्रैल तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव के लिए मतदान हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के डॉ. वाईएस परमार विस पुस्तकालय में होगा। प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए तीन सीटें तय हैं। इनमें से एक सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और एक अन्य पर इंदु गोस्वामी नियुक्त हैं। 

हिमाचल से इस बार महेंद्र पांडे जा सकते हैं राज्यसभा 
प्रदेश से इस बार भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र पांडे राज्यसभा जा सकते हैं। पांडे मूल रूप से उत्तराखंड से हैं। हिमाचल उनकी कर्मभूमि रही है। उनके अलावा त्रिलोक जमवाल, अजय जमवाल, त्रिलोक कपूर जैसे नाम भी चर्चा में हैं। आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने से यह सीट खाली हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें