फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा होगा मतदान

Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव में मतदान के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी की कोताही सामने आई है।  जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा मतदान कराया जाएगा। बताते हैं कि मतपत्रों में एआरओ अभ्यर्थी के नाम के आगे वोटरों के नाम लिखता रहा और मतपेटियों में डलवाता रहा। यह मामला जब गरमाया तो चुनाव अधिकारी ने मतपेटियों को सील करा दिया और मतगणना भी रोक दी। यह गंभीर मामला राज्य चुनाव आयोग के ध्यान में लाया गया है। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड नंबर छह में यह गड़बड़ी हुई है। उक्त वार्ड में मतगणना रोक दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत मांगी है। इस शिकायत के आधार पर ही चुनाव आयोग संघोल पंचायत के वार्ड नंबर छह में दोबारा चुनाव कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें