फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक हफ्ते बाद भी विकासखंड दफ्तरों और पंचायतों में नहीं पहुंचीं मतदाता सूचियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला प्रशासन ने सबसे पहले जारी कर दी थीं मतदाता सूचियां, प्रकाशन से लटका काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच जिला शिमला में अभी तक लोगों को मतदाता सूचियों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले के ज्यादातर विकासखंड कार्यालयों और पंचायत घरों तक नई मतदाता सूचियां नहीं पहुंच पाई हैं।
लोग मतदाता सूचियों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन यहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। प्रशासन का कहना है कि अभी मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो रहा है। जल्द ही पंचायत स्तर पर ये सूचियां उपलब्ध हो जाएंगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के बाद जिला शिमला ने सबसे पहले मतदाता सूचियां जारी करने का दावा किया था। जिले में 412 में से 407 पंचायतों की मतदाता सूचियां जारी करने के निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि, एक हफ्ते बाद भी इन पंचायतों की सूचियां अभी तक प्रकाशित नहीं हुई हैं। यह कब तक प्रकाशित होंगी, इस पर भी जिला प्रशासन के अधिकारी फिलहाल कोई आधिकारिक जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में पांच पंचायतों के पुनर्सीमांकन का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित पड़ा है। इनकी मतदाता सूचियां बाद में जारी होंगी। पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे लोग मतदाता सूचियों का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में नए नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। जिला प्रशासन का कहना है कि जल्द ही लोगों को मतदाता सूचियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें