एचआरटीसी की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की वोल्वो इस रूट पर चलेगी। उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बताया कि रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर सोमवार से वोल्वो संचालन शुरू हो जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर एचआरटीसी सोमवार 19 जुलाई से वोल्वो बस सेवा शुरू करने जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान इस रूट पर वोल्वो सेवा बंद कर दी गई थी। सैलानियों की ओर से भारी डिमांड के चलते एचआरटीसी प्रबंधन ने इस रूट पर दोबारा से वोल्वो चलाने का फैसला लिया है। एचआरटीसी की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की वोल्वो इस रूट पर चलेगी।
विज्ञापन
उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बताया कि रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर सोमवार से वोल्वो संचालन शुरू हो जाएगा। यात्री 19 तारीख और इसके बाद निगम की वेबसाइट से भी इस वोल्वो में सीटों की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोल्वो रिवालसर से दिल्ली के लिए सुबह 07:00 बजे रवाना होगी और शाम 06:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रिवालसर के लिए वोल्वो शाम 10:15 पर रवाना होगी और सुबह 08:30 बजे रिवालसर पहुंचेगी। वोल्वो का रूट वाया जाहू, बिलासपुर और घुमारवीं रहेगा।