हिमाचल के 593 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने 27 जुलाई तक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। कंपनियों के माध्यम से प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
29 और 30 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि हिमाचल में वोकेशनल शिक्षा का फेज चार शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में यह भर्ती की जा रही है। आवेदकों से 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 28 जुलाई को पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 29 और 30 जुलाई को चयन किया जाएगा।
इन विषयों में नौकरी का मौका
प्रदेश के 81 स्कूलों में हेल्थकेयर, 36 स्कूलों में रिटेल, 68 स्कूलों में सिक्योरिटी, 170 स्कूलों में आईटीईएस, 52 स्कूलों में एग्रीकल्चर, 73 स्कूलों में टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी, 60 स्कूलों में टेलीकॉम, 26 स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स, 20 स्कूलों में बीएफएसई और 7 स्कूलों में मीडिया एंड इंटरटेनमेंट विषय को शुरू किया जा रहा है।
विभिन्न कंपनियों के माध्यम से वोकेशनल ट्रेनर भर्ती किए जाएंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के फोन नंबर 0177-2807105, 2658668 पर संपर्क कर उम्मीदवार अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।