फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि का लाल ऑस्ट्रेलिया में लड़ रहा सांसद का चुनाव

Fri, 01 Jul 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विवेक सिंघा
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले संसद चुनाव में हिमाचल के विवेक सिंघा भी चुनाव लड़ रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के ग्रीनवे सिटी से चुनाव लड़ रहे हैं। मूलरूप से रामपुर शिमला के रहने वाले विवेक सिंघा इस समय सिडनी के ग्लेनवुट में रहते हैं। उनके ससुराल पालमपुर की आईमा पंचायत में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रीनवे में विवेक 14 साल से नामी कंपनी में वित्त कार्य संभाल रहे हैं। वह आईटी और एमबीए करने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। साथ ही विदेश में फाक्स जीवन संस्था को चला रहे हैं। वह स्वयं इस संस्था के अध्यक्ष हैं जबकि इस संस्था का

संचालन उनकी पत्नी मोनिका कर रही हैं। आने वाले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में सीनेट का चुनाव होना है। विवेक सिंघा ने फोन पर बताया कि वह चुनाव जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे और उनका मुख्य ध्येय लोगों की सेवा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 Published by Arvind Thakur
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें