फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: दृष्टिबाधित अंगमो नेगी ने देश की सबसे कठिन 77 किलोमीटर की हाई एल्टीट्यूड मैराथन की पूरी

Sat, 29 Aug 2026 12:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

स्पीति की दुर्गम वादियों में आयोजित देश की सबसे कठिन 77 किलोमीटर की  हाई एल्टीट्यूड सूर्य स्पीति चैलेंज मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की।  
विज्ञापन
दृष्टिबाधित अंगमो नेगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किन्नौर जिले के चांगो गांव की दृष्टिबाधित अंगमो नेगी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने स्पीति की दुर्गम वादियों में आयोजित देश की सबसे कठिन 77 किलोमीटर की  हाई एल्टीट्यूड सूर्य स्पीति चैलेंज मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की।  यह मैराथन भारतीय सेना की ओर ऑपरेशन सद्भावना के तहत से 28 अगस्त को कुंजुम टॉप से काजा तक कराई गई। इस दौड़ में बर्फीले तूफान, पथरीले रास्ते और सीधी चढ़ाई जैसी चुनौतियां थीं। अंगमो नेगी ने अपनी असाधारण क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इन सभी बाधाओं को पार किया। अंगमो नेगी अपने असाधारण साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह किया था। मैराथन पूरी करने पर सेना की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला वर्ग में स्पीति की तेनजिन डोलमा रहीं प्रथम 
 मैराथन में 1500 से ज्यादा धावकों ने भाग लिया, जिसमें 800 स्थानीय लोग, 700 जवान और देश भर से 32 एलीट एथलीट शामिल हुए। स्पीति घाटी की तेनजिन डोलमा ने मैराथन में महिलाओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। तेनजिन ने यह चुनौतीपूर्ण दौड़ मात्र छह घंटे में पूरी की। 2024 में भी तेनजिन ने 77 किलोमीटर स्पीति एवेंजर्स चैलेंज में महिलाओं में पहला स्थान प्राप्त किया था। यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी जीत है। पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के नायक हेत राम चैंपियन बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें