फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मौसम: 31 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून, चार दिन कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 11:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इस मानसून सीजन में 30 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 249 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। राज्य के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 73.2, गुलेर  29.0, कांगड़ा 22.8, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर 11.0 व नगरोटा सूरियां में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और हल्के बादलों के बीच धूप खिली, लेकिन महीने के अंतिम दिन से मौसम के फिर करवट लेने के संकेत हैं। वहीं राज्य में भूस्खलन से 54 सड़कें अब भी बाधित हैं। 

विज्ञापन


बारिश ने परवाणू क्षेत्र में एक बार फिर जनजीवन प्रभावित
 शनिवार शाम करीब दो घंटे हुई जोरदार बारिश ने परवाणू क्षेत्र में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव, भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। सेक्टर-2 स्थित टकसाल रेलवे फाटक के पास सड़क पर पानी भरने से कई वाहन पानी में डूबे नजर आए।  टकसाल के शिवलोती मंदिर के समीप नाले का पानी कुछ उद्योगों में घुसने की भी जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण सेक्टर-5 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के समीप सुरक्षा डंगे को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो सेक्टर-4 में भी क्षतिग्रस्त डंगे के गिरने से कुछ मकानों को खतरा पैदा हो सकता है। वहीं, टकसाल गांव को जाने वाला रास्ता भी बारिश के कारण बंद हो गया है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि सेब मंडी के समीप पहाड़ से मलबा गिरने के कारण शिमला की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे किया गया है। चक्की मोड़ पर पुलिस जवान तैनात कर यातायात नियंत्रित किया जा रहा है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन





 

मानसून सीजन में अब तक 250 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 250 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 449 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 103 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 32 पक्के और 67 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 432 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 382 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 118 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

4 सितंबर तक खराब रहेगा माैसम, इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अगस्त को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 अगस्त व 4 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त के लिए कांगड़ा व सिरमाैर, 1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर, जबकि 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा व कांगड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

मानसून में अभी तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार मानसून सीजन में हिमाचल में सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में 542.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 603.7 मिलीमीटर वर्षा सामान्य मानी जाती है। इस तरह सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई। शिमला, कुल्लू और सिरमौर में वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि शेष नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में भी बादलों ने उम्मीद से कम साथ दिया। एक से 29 अगस्त तक प्रदेश में 205.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 246.7 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में अब तक करीब 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में गिरावट के आसार
विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 35.4
सुंदरनगर 34.1
बिलासपुर 34.0
मंडी 33.8
नेरी 33.3
कांगड़ा 33.2
सोलन 31.0
चंबा 30.9
धर्मशाला 30.0
नाहन 29.0
मनाली 28.0
शिमला 25.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें