फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HGTU: वीरेंद्र चौहान चौथी बार बने हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 15 Oct 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण गुलरिया, सरोज मेहता व कुलदीप अत्री की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में प्रदेश के 12 जिलों के प्रधान तथा 140 खंडों के खंड प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के टाउन हॉल में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य स्तरीय चुनाव संपन्न हुए। वीरेंद्र चौहान को चौथी बार संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 630 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से संघ पदाधिकारी चुने गए।

विज्ञापन


संघ महासचिव पद के लिए जिला मंडी से तिलक नायक तथा कुल्लू से वित्त सचिव सुनील शर्मा चुने गए। यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण गुलरिया, सरोज मेहता व कुलदीप अत्री की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में प्रदेश के 12 जिलों के प्रधान तथा 140 खंडों के खंड प्रधान उपस्थित रहे।

चुनाव के विशेष आकर्षण संघ के संस्थापक हरीश गुलेरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जो इस चुनाव के केंद्र बने रहे। एचजीटीयू जिला प्रधान राजेश गौतम ने विभिन्न जिलों से आए सभी अध्यापकों वह पदाधिकारियों का अभिनंदन और धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें