फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: वीरभद्र सिंह की उद्घाटन पट्टिका हटाने पर हंगामा, धरने पर बैठ गए पूर्व पार्षद

Mon, 03 Oct 2022 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

इंद्रजीत ने कहा कि चुनावी साल में भाजपा सरकार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के किए कामों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के मालरोड पर छह साल पुरानी लिफ्ट की उद्घाटन पट्टिका हटाने को लेकर सोमवार को खूब हंगामा हुआ। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नाम वाली इस उद्घाटन पट्टिका को सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने हटवा दिया। विभाग यहां शौचालय के लिए सीढ़ियां बना रहा है। ठेकेदार के मजदूरों ने यह पट्टिका उतारकर यहीं सड़क किनारे रख दी। दोपहर करीब 12:00 बजे लोअर बाजार से पार्षद रहे इंद्रजीत सिंह यहां से गुजरे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम के नाम वाली 2016 की उद्घाटन पट्टिका सड़क पर देखकर मजदूरों से पूछा कि इसे क्यों हटाया गया। जवाब नहीं मिला तो नगर निगम आयुक्त से संपर्क किया। आयुक्त को इसकी जानकारी नहीं थी। इंद्रजीत ने इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया। यहां से जवाब मिला कि सीढ़ियां बनाने के लिए पट्टिका हटाई है। इस पर इंद्रजीत भड़क गए और मौके पर ही धरने पर बैठ गए। बोले कि चुनावी साल में भाजपा सरकार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के किए कामों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।

रास्ता बनाने के लिए पट्टिका हटाने की जरूरत नहीं थी। हटाई गई पट्टिका रास्ते पर रख दी है जिस पर लोग चल रहे हैं। ये पूर्व सीएम का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर, पूर्व पार्षद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पूर्व पार्षद से बात करने की कोशिश की। लेकिन बाद में दोबारा पट्टिका लगानी पड़ गई। दोपहर करीब 2:45 बजे पट्टिका लगने के बाद पूर्व पार्षद ने धरना खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें