फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र खोलूं तो भाजपाइयों को आ जाता है बुखार : सीएम

Tue, 27 Sep 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से चिढ़ है। प्रदेश सरकार सड़क बनाए या स्कूल खोले, भाजपा को रास नहीं आता। अगर स्वास्थ्य केंद्र खोलूं तो भाजपा नेताओं को बुखार आ जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को सिराज क्षेत्र के कुथाह मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से छह बार मुख्यमंत्री बना हूं। आगे क्या होगा भविष्य के गर्भ में है। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यवादी नहीं हूं बल्कि मुश्किलों में हिम्मत और दैवीय आस्था से काम करता हूं।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सिराज समेत पूरे हिमाचल का समान रूप से विकास किया है। लेकिन सिराज के विधायक विकास के प्रति गंभीर नहीं हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि जयराम भाजपा की मंडली में शरीफ इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन से किसी ने नहीं रोका : वीरभद्र

मंडी जिला के सिराज विस क्षेत्र के थुनाग में नवनिर्मित पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को उद्घाटन नहीं किया।  9.40 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को थुनाग में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहता तो भवन का उद्घाटन कर देता।

लेकिन, मैं किसी तरह विवाद में नहीं पडना चाहता हूं। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मालिक नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा उद्दघाटन करने से रोके जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। सीएम ने कहा कि उन्हें किसी ने नहीं रोका है। लेकिन, वह विवाद में नहीं पडना चाहते हैं।

इसलिए उन्होंने इस भवन का उद्दघाटन नहीं किया है। पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान राज्य सरकार का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को बिना उद्दघाटन के ही शुरू कर दिया जाएगा। इस भवन के उद्दघाटन पर स्थानीय विधायक जयराम ठाकुर पहले से सवाल उठा रहे थे। विधायक जयराम ने कहा कि था कि प्रदेश मुख्यमंत्री आधे-अधूरे निर्माण कार्य का उद्दघाटन करने का जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें