हिमाचल के मंडी जिला के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री की कुथाह मैदान में आयोजित जनसभा से कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भरी। जनसभा में युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने एलान किया कि 2017 के चुनावों में जनाधार रखने वाले व्यक्ति को पार्टी का टिकट दिया जाएगा।
दिल्ली से टिकटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सराज से जिस पदाधिकारी का पंचायत के प्रतिनिधि समर्थन करेंगे, उसे ही टिकट मिलेगा। युकां अध्यक्ष ने कहा कि यह फॉर्मूला प्रदेश स्तर पर भी लागू किया जाना चाहिए।
इसके बाद भी पार्टी की हार होती है तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी बात की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के भाषण के बाद मुख्यमंत्री ने भी अप्रत्यक्ष रूप से सराज में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता से आह्वान किया।