कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने अभी तक विकास का कोई काम नहीं किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जयराम ठाकुर को यदि कामयाब मुख्यमंत्री बनना है तो अफसरशाही से बचना होगा। अधिकारियों पर नकेल कसनी होगी।
लोनिवि प्रदेश की सड़कों को ठीक करने में लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के 6 माह के कार्यकाल में ही क्षुब्ध होने लगी है। मोदी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है।
जीएसटी और नोटबंदी ने लोगों के व्यवसाय ठप कर दिए हैं। उनके साथ पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर और चेतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।