पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जयराम सरकार के धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स मीट में भीड़ जुटाने मात्र से निवेश नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जमीन पर काम करना जरूरी है, जोकि जयराम सरकार अभी तक नहीं कर पाई है।
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत भी किया। वीरभद्र सिंह मंगलवार को शिमला के मुख्य गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह हर वर्ष इस मौके पर गुरुद्वारा में दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि गुरु सभी लोगों का मार्गदर्शन करें।