लोकसभा चुनावों से एन पहले कांग्रेस में हुए बड़े बदलाव पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस तरह पिछले काफी समय से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच बयानबाजी चल रही थी और जिस तरह उनकी अचानक
चुनावों से एन पहले विदाई की गई है, उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जिताने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ता चारों सीटें केंद्रीय नेतृत्व की झोली में डाल केंद्र में दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे। ब्यूरो