फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली से पहले सीएम के निशाने पर भाजपा, दी चेतावनी

Sat, 24 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट में अगर तथ्यहीन आरोप लगाए गए तो वे भाजपा नेताओं पर मानहानि का दावा ठोकेंगे। कहा कि भाजपा की चार्जशीट झूठे आरोपों का पुलिंदा भर है। राज्यपाल भाजपा के अपने ही हैं और भाजपाई उन्हें ही चार्जशीट सौंपने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम शुक्रवार शाम को पुलिस मैदान धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विकास पर्व रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला की रैली प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुए विकास की गाथा पर मुहर लगाएगी। सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए वायदे शत-प्रतिशत पूरे किए हैं। सूबे के कोने-कोने में विकास करवाया गया है।
विज्ञापन


हमारी सरकार की कई उपलब्धियां इन चार सालों में हैं। अमर उजाला के एक सवाल के जवाब में सीएम बोले - यह रैली ऐतिहासिक होगी और आगे भी प्रदेश में बड़ी रैलियां करवाई जाएंगी। कांग्रेस पार्टी चुनावी समर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार और मजबूत है।
विज्ञापन

'राहुल की रैली के लिए सरकार के मनमाने फरमान'

वहीं, विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सूचना के अनुसार राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकार ने स्कूल-कॉलेजों के बच्चों का आना अनिवार्य किया है। मनरेगा के दिहाड़ादार, आंगनबाड़ी वर्कर सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों को रैली में आने के फरमान जारी किए जा रहे हैं।

अगर कर्मचारी रैली में नहीं आए तो उन पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। ऐसा करके प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी को भी गुमराह कर रही है। धर्मशाला पुलिस मैदान की क्षमता के मुताबिक 10 हजार कुर्सियां लगाई जा सकती हैं, जबकि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की मंडी रैली के बराबर रैली करने का दम भर रही है। 10 हजार की भीड़ जुटाने में भी कांग्रेस को कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें