वीरभद्र सिंह ने रजनी पाटिल से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र ने उनसे संगठन की कार्यशैली ठीक नहीं होने की दोबारा बात की। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले और इसके बाद कांग्रेस से निकाले गए नेताओं को भी वापस पार्टी में नहीं लिए जाने पर चिंता जताई।
इसका लोकसभा चुनाव में नुकसान होने का मसला उठाया। इस पर पाटिल ने वीरभद्र सिंह को आश्वस्त किया कि उनकी तमाम बातें हाईकमान तक पहुंचा दी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि बाद में सुक्खू से भी पाटिल ने निष्कासितों की वापसी की बात की। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी पाटिल से मिले। इसके बाद करीब साढे़ 10 बजे सभी सोलन के लिए निकल गए।