फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वीरभद्र ने इस बात पर सुक्खू को घेरा, रजनी पाटिल से लंबी गुफ्तगू

Sun, 15 Jul 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को निष्कासितों को वापस नहीं लेने के मामले में घेरा है। पीटरहॉफ शिमला में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से लंबी गुफ्तगू में वीरभद्र सिंह ने इस मसले को उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने मुद्दा उठाया कि लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू निष्कासितों को कांग्रेस में वापस लेने में देरी कर रहे हैं। इससे पार्टी को नुकसान होगा। वीरभद्र सिंह के बाद पीटरहॉफ में सुखविंद्र सुक्खू भी रजनी पाटिल से मिले।

उन्होंने वीरभद्र की शिकायतों पर सफाई दी। सोलन रवाना होने से पहले दोनों नेताओं ने साथ बैठकर रजनी पाटिल से बातचीत की। इस बीच, दोनों का व्यवहार सामान्य रहा। शनिवार सुबह सोलन जिला कांग्रेस कमेटी की रैली में जाने से पहले वीरभद्र सिंह ने रजनी पाटिल से समय लिया और उनसे मिलने करीब नौ बजे पीटरहॉफ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने रजनी पाटिल से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र ने उनसे संगठन की कार्यशैली ठीक नहीं होने की दोबारा बात की। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले और इसके बाद कांग्रेस से निकाले गए नेताओं को भी वापस पार्टी में नहीं लिए जाने पर चिंता जताई।

इसका लोकसभा चुनाव में नुकसान होने का मसला उठाया। इस पर पाटिल ने वीरभद्र सिंह को आश्वस्त किया कि उनकी तमाम बातें हाईकमान तक पहुंचा दी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि बाद में सुक्खू से भी पाटिल ने निष्कासितों की वापसी की बात की। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी पाटिल से मिले। इसके बाद करीब साढे़ 10 बजे सभी सोलन के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें