फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओक ओवर में शिमला ग्रामीण के लोगों से वीरभद्र ने लिया फीडबैक

Tue, 21 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने सरकारी निवास स्थान ओक ओवर शिमला में शिमला ग्रामीण से आए लोगों से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फीडबैक लिया। अपने पुत्र एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में ओक ओवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम वीरभद्र सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिकांश कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस सीट पर विक्रमादित्य सिंह अच्छे मार्जन से जीत रहे हैं।  विक्र मादित्य सिंह शिमला ग्रामीण सीट से ही इस बार चुनाव लडे़ हैं। वीरभद्र ने बेटे विक्रमादित्य के लिए से सीट छोड़कर खुद अर्की से चुनाव लड़ा है। 

कांग्रेस 28 को करेगी विधानसभा चुनाव पर समीक्षा 
कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव पर अपनी समीक्षा बैठक का आयोजन 28 को करेगी। इसमें जहां चुनाव में अलग-अलग सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की स्थिति की चर्चा होगी, वहीं ये भी मंत्रणा होगी कि किस सीट पर भितरघात हुआ। ये भी चर्चा होगी कि किन-किन बागियों और भितरघातियों पर अब तक कार्रवाई की जा चुकी है और किन पर अब करना बाकी है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ये महत्वपूर्ण बैठक पहले 22 नवंबर को होनी तय हुई थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब 28 नवंबर को 11 बजे राजीव भवन शिमला में होनी तय हुई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भाग लेंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इस बैठक की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसमें पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। मतदान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पदाधिकारियों के साथ ये पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें