हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के महालियत निवासी विनोद कुमार ने पहले प्रयास में एचएएस परीक्षा पास की है। उनका चयन ईटीओ के लिए हुआ है। बेटे की उपलब्धि पर माता-पिता काफी खुश हैं। विनोद के पिता रामभगत स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं जबकि माता चंद्रकांता गृहिणी हैं।
विनोद ने 12वीं कक्षा (मेडिकल संकाय) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ (पांगी) से की है। स्नातक नर्सिंग कॉलेज मोहाली से की। विनोद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के आशीर्वाद से ही वे यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।