फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लाखों लोगों को अब घर बैठे मिलेंगे पंचायत संबंधित दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले की 363 पंचायतों के लाखों लोगों को अब पंचायत संबंधित दस्तावेजों लेने के लिए बार-बार पंचायतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता को जिला प्रशासन की वेबसाइट e-district पर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपनी आईडी बनानी होगी। आईडी रजिस्ट्रर होने के बाद आवेदनकर्ता प्रमाण-पत्र लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंचायतों में इस तरह की ऑनलाइन सुविधा मिलने से लाखों लोगों को लाभ होगा। पंचायत संबंधित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र लोगों को ऑनलाइन मिल सकेंगे। इसके माध्यम से लोग जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, बीपीएम प्रमाण-पत्र और मृत्यु प्रमाण-पत्र घर बैठे ले सकते हैं। इसके अलावा विवाह पंजीकरण, परिवार की नकल से लेकर इनकम, एससी/एसटी, कृषि प्रमाणपत्र तक लोग ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी विजय ब्रागटा ने बताया कि लोग घर बैठे पंचायत संबंधित दस्तावेज हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जिला प्रशासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पंचायत सचिव करेंगे मानीटरिंग
जिला प्रशासन की वेबसाइट पर आवेदन किए हुए दस्तावेज सीधे संबंधित पंचायत सचिव के पास जाएंगे। इसके बाद पंचायत सचिव सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आवेदनकर्ता की रजिस्ट्रर आईडी पर एक हफ्ते के भीतर संबंधित दस्तावेज मुहैया करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें