फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट खेलने गईं 593 छात्राएं की रेस्क्यू, 40 बच्चे कुपवी में हैं फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सड़क बंद होने से नेरवा में फंसी अंडर-19 स्कूल टूर्नामेंट खेलने गईं लड़कियां बुधवार सुबह रेस्क्यू कर ली गईं। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अपूर्व देवगन ने बताया बुधवार सुबह 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो 9:30 बजे तक चला। इस दौरान 593 छात्राओं और 65 अध्यापकों को एचआरटीसी बसों, प्राइवेट बसों और टैंपो ट्रैक्स के जरिये गंतव्यों की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने के कारण कुपवी में फंसे 40 बच्चों को बुधवार को रेस्क्यू नहीं किया जा सकता है। वीरवार सुबह इन्हें भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा। कुपवी सड़क कई जगहों पर बंद है। इस सड़क पर बसें नहीं लाई जा सकती। वीरवार को नेरवा सड़क खुलने पर इन बच्चों को भी टैंपो ट्रैक्स के जरिये रेस्क्यू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि टूर्नामेंट खेलने के लिए शिमला शहर से भी कई लड़कियां गईं थीं। लेकिन बारिश के बाद नेरवा में यह लड़कियां फंस गईं थीं। हालांकि इनके खाने पीने का इंतजाम प्रशासन ने कर दिया था लेकिन संपर्क न होने के कारण इनके परिजन परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें