घर का बना आचार भी खूब खरीद रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग शिमला (सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) का रिज मैदान स्थित पदमदेव परिसर में राज्य स्तरीय खादी ग्रामोद्योग उत्सव शनिवार को शुरू हो गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग शिमला के राज्य निदेशक मोहित ने किया। पहले दिन की बिक्री लगभग 2.50 लाख रुपये रही। सात दिवसीय इस प्रदर्शनी में 40 संस्थाओं और ग्रामोद्योग इकाइयों ने भाग लिया है। हिमाचल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की संस्थाएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें ग्रामीण कारीगरों द्वारा तैयार किए उत्पादों को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में कोट, जैकेट, कुर्ता, सदरी, शॉल, टोपी, आचार, लड्डू, दालें और मसाले रखे हैं। आयोग के राज्य निदेशक मोहित ने कहा कि यह प्रदर्शनी शिमला के मुख्य विपणन स्थल में लगाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे कारीगरों की आय में वृद्धि होगी। इस मौके पर आयोग के सहायक निदेशक गगन तिवारी, धर्मेश राय, सतेंद्र खत्री और किरण किशोर शर्मा मौजूद रहे। संवाद