फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विक्रमादित्य ने कंगना पर साधा निशाना, बोले- मोहतरमा हिमाचल में केवल छुट्टियां मनाने आई हैं

Sat, 25 May 2024 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणाैत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहतरमा हिमाचल में केवल छुट्टियां मनाने आई हैं, उन्हे हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति की जानकारी नहीं है
विज्ञापन
vikramaditya singh - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर सियासी निशाना साधा। कहा कि मोहतरमा हिमाचल में केवल छुट्टियां मनाने आई हैं, उन्हे हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति की जानकारी नहीं है, देश के इतिहास, प्रदेश के बारे में जानकारी नहीं है। अगर उन्हे मंच पर बिना भाजपा के नेताओं के बिठा दिया तो उन्हें ये पता नहीं होगा कि ये जोगिंद्रनगर है या करसोग। विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना की विदाई तय है और जयराम ठाकुर खुद उन्हे विदा करेंगे।

विज्ञापन



 भाजपा के लोग भी ये बोल रहे है कि जितनी जल्दी ये मुसीबत टले उतना अच्छा है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि जब हिमाचल में आपदा आई तो मोहतरमा कहां थीं। क्या वो हमारे बीच उपस्थित थीं? बॉलीवुड के बड़े स्टार आमिर खान ने प्रदेश सरकार को 25 लाख रुपये दान दिए,  लेकिन कंगना जो खुद को हिमाचल की बेटी कहती हैं, लोगों का आपदा के समय दुख-दर्द तक नही बांटा।  विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा को भी याद किया। उन्होaने कहा कि पंडित रामस्वरूप शर्मा दो बार संासद रहे, उनका मान-सम्मान करते हैं। लेकिन क्या कारण है कि भाजपा ने उनकी मृत्यु के कारणों की खोज करने के लिए एसआईटी का गठन नहीं किया। इसकी जवाबदेही भाजपा सरकार की बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें