फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली पर विक्रमादित्य के तीखे बोल, कहा- देखते तो वित्त मंत्रालय हैं, पर करते हैं घोटाले

Sat, 21 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोदी कैबिनेट के सदस्य अरुण जेटली देखते तो वित्त मंत्रालय हैं, पर करते घोटाले हैं। उन्होंने जेटली पर धूमल परिवार के दिमाग से काम लेने का आरोप भी लगाया। जिला कांगड़ा में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन की अध्यक्षता करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप के संदर्भ में विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को मुखर हुए।
विज्ञापन


कहा कि यह वही अरुण जेटली हैं, जो दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए मात्र घोटाले ही करते रहे। अगर पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जेटली पर तरस नहीं खाया होता और उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया होता तो आज अरुण जेटली कहां होते इस बात से वह भी वाकिफ हैं।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जो शख्स खुद चुनाव ना जीत सकता हो, वह कैसे एक चुनी हुई सरकार पर आरोप लगा सकता है। कहा कि अरुण जेटली को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह देश के वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं न कि किसी एक परिवार के वकील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अरुण जेटली तो एक मोहरा हैं'

कहा कि अरुण जेटली तो एक मोहरा हैं, उनके पीछे खड़ा धूमल परिवार ही यह सब कुछ उन्हें कहने के लिए मजबूर और बाध्य करता है। अरुण जेटली आज किस आधार पर यह बात कह सकते हैं कि जो आरोप सीएम और परिवार पर लगे हैं, वे पूरी तरह से पुख्ता हैं।

यही बातें इस तरफ  इशारा करती हैं कि अरुण जेटली एक राजनीतिक परिवार के कहने पर सब कुछ बोलते हैं। कहा कि अरुण जेटली आए तो बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने थे, पर बात वह प्रदेश सरकार की करते रहे। इसी से साफ  झलकता है कि उन्हें वीरभद्र सरकार नाम से कितना भय और खौफ  नजर आता है। विक्रमादित्य बोले - जेटली को कम से कम अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें