फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विक्रमादित्य बोले- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों-पुलों के निर्माण के लिए 20 करोड़ जारी

Mon, 05 Aug 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के कुछ इलाकों में बीते दिनों भारी बारिश एवं बादल फटने से जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के कारण लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रेसवार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि जिला मंडी के पधर में बादल फटने के कारण सड़क अभी भी यातायात के लिए बंद है, जिसे शीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इसके अतिरिक्त, जिला शिमला और कुल्लू में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी हैं। सरकार की ओर से प्रभावितों की हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने पधर क्षेत्र का दौरा किया है और प्रभावितों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। सर्वाधिक प्रभावित तीन जिलों कुल्लू, मंडी और शिमला के उपायुक्त आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने चार नई पोकलेन मशीनें और कुछ जेसीबी लापता लोगों की तलाश में लगाई हैं।

नदी-नालों से 100 मीटर की दूरी का कड़ाई से पालन करने की जरूरत
टीसीपी एवं साडा मापदंडों के अनुरूप सरकार की ओर से नदी-नालों से 100 मीटर की दूरी तक निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। विक्रमादित्य ने कहा कि इस फैसले को कड़ाई से लागू करने की आवश्यकता है। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 का कार्य भी आरंभ होने वाला है। इसके तहत 100 से 200 तक की आबादी वाले गावों में सड़कें बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


चारों सांसदों को केंद्र से उठाना चाहिए आपदा का मामला विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को अभी तक किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता नहीं मिली है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से भाजपा के चारों सांसदों से आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में वे केंद्र के समक्ष हिमाचल के लिए आर्थिक मदद का मुद्दा उठाएं। कल उत्तराखंड के सीएम से मिलेंगे विक्रमादित्य सिंह 7 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग से संबंधित कुछ परियोजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इनमें सिरमौर और चौपाल की सड़क संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें