फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर से मिलकर कटासनी में मांगी शूटिंग रेंज

Wed, 12 Apr 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिले खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को राजधानी शिमला में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम और आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर स्टेट ऑफ आर्ट शूटिंग रेंज और इंडोर बाक्सिंग हॉल, इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें