एचपी यूनिवर्सिटी के पूर्व एससीए अध्यक्ष रहे विक्रम सिंह को एसएफआई का नया राष्ट्रीय महासचिव चुन लिया गया है। राजस्थान में हुए एसएफआई के महासम्मेलन में हुए चुनाव में विक्रम को राष्ट्रीय इकाई का नया महासचिव नियुक्त किया गया।
एसएफआई इकाई के अनुसार यह पहला मौका है जब उतर भारत के किसी युवा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई हो। एसएफआई की एचपीयू इकाई ने जश्न मनाते हुए विक्रम सिंह को बधाई दी है।
विक्रम सिंह इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी एसएफआई के कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह एचपी यूनिवर्सिटी में एससीए अध्यक्ष भी चुने गए। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश एसएफआई की स्टेट कमेटी के सचिव पद पर भी कार्यरत रहे।
एचपी यूनिवर्सिटी के पूर्व एससीए अध्यक्ष खुशी वर्मा, पूर्व सचिव विक्रम कायथ, पूर्व एससीए अध्यक्ष पीयूष सेवल, पुनीत धांटा आदि ने विक्रम सिंह को बधाई देते हुए कहा कि एसएफआई हमेशा ही छात्र मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।