हौसला बुलंद हो तो मंजिल मिल ही जाती है। हिमाचल के जिला चंबा के युवा किसान ने भी कुछ इसी जज्बे के साथ बिना बिजली के चलने वाला पंप तैयार किया है। जिले की बलाणा पंचायत के विजय कुमार पुत्र स्वर्गी ज्ञान चंद ने उनका प्रयोग सफल रहने का दावा किया है। 32 वर्षीय युवक पेशे से किसान है और दसवीं पास है।
विजय कुमार कहते हैं कि सिहुंता तहसील के डडामण खड्ड किनारे उनकी जमीन है। यहां सिंचाई के लिए दिक्कत रहती है। इसी को लेकर बिजली के चलने वाला पंप बनाने का फार्मूला उनके दिमाग में आया। इसके लिए सबसे पहले चैकवाल और एक प्रेशर टैंक का सहारा लिया। इसमें दो इंच डाया के पाइप से हेड प्रेशर बनाकर अपने उपकरण को जोड़ा। इससे पानी की सप्लाई शुरू हो गई।