विजय हजारे नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दिल्ली और हिमाचल भिड़ेंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच होगा। दोनों टीमें प्रतियोगिता एक- एक मैच जीत चुकी हैं। हिमाचल की यंग टीम के पास जहां घरेलू पिच का फायदा होगा, वहीं दिल्ली टीम स्टार क्रिकेटरों के अनुभव के दम पर धर्मशाला के मैदान में जीत के लिए उतरेगी।
दिल्ली टीम में कप्तान गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा सरीखे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वहीं, हिमाचल टीम में कप्तान विपुल, ऋषि धवन, अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, निखिल गांगटा हैं। एक-एक मैच जीतने के बाद दोनों टीमें 4-4 अंक की बराबरी पर हैं। स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। धर्मशाला में सहवाग पर सबकी नजरें रहेंगी।