फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए फाइनल का परिणाम जारी, यहां देखें

Wed, 30 Jul 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मार्च, अप्रैल माह में आयोजित की गई बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विवि ने बी कॉम द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी बुधवार शाम को घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के मुताबिक ईयर सिस्टम के तहत ली गई बी कॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद इसे भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Trending Videos

इस वेबसाइट पर देखें परिणाम

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि बीसीए फाइनल ईयर का परिणाम एचपीयू की साइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।


जिसे संबंधित कालेजों को भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बुधवार को बीपीएड की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीए और बीएससी द्वितीय वर्ष जल्द

प्रो. कौशल ने कहा कि यूजी ईयर सिस्टम के तहत बीए और बीएससी द्वितीय वर्ष का परिणाम भी जल्द से जल्द घोषित करने के लिए कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि विवि की पूरी कोशिश है कि छात्रों के आगामी भविष्य को देखते हुए समय रहते परिणाम घोषित किए जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें