फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की विद्या नेगी को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक पद पर तैनाती

Fri, 25 Jan 2019 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी की राष्ट्रीय स्तर पर ताजपोशी की गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए राहुल गांधी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उन्हें पदोन्नति देते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। विद्या नेगी 21 साल की उम्र में पंचायत प्रधान बनीं। डीसीसी सचिव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, राज्य महिला कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक रह चुकी हैं।

महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बराबरी के जैसे ज्वलंत मुद्दों पर काम करने के चलते उन्हें नेशनल वुमन एक्सीलेंसी अवार्ड-2018 से नवाजा गया। राजस्थान में कांग्रेस की वापसी के लिए बतौर संयोजक उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


राहुल की टीम में होने के चलते आनेे वाले लोक सभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में भी उनकी भूमिका रहेगी। विद्या नेगी ने इस नियुक्ति के लिए राहुल गांधी का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें