प्रदेश के जिला चंबा में सोशल मीडिया में इन दिनों सफेद सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इस दुर्लभ प्रजाति का सांप बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अनुसार जो सफेद सांप वीडियो में दिखाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोशल मीडिया में इन दिनों सफेद सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोग इस दुर्लभ प्रजाति का सांप बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अनुसार जो सफेद सांप वीडियो में दिखाया जा रहा है। वह किसी दुर्लभ प्रजाति से नहीं है। जिस प्रकार से इंसान को त्वचा रोग होने पर शरीर सफेद हो जाता है।
विज्ञापन
उसी प्रकार सांप भी कई बार ऐसी बीमारी की चपेट में आने से सफेद हो सकते हैं। यह वीडियो चंबा जिला के किस क्षेत्र में बनाया गया है। इसका पता लगाने के लिए वन विभाग प्रयास कर रहा है। वन विभाग का यह भी मानना है कि सफेद रंग के सांप बड़ी मुश्किल से दिखाई देते हैं। वन खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग वायरल वीडियो में दिखाए जा रहे सांप का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।