फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति आएंगे हमीरपुर, युवा वैज्ञानिकों की भूमिका पर होगी चर्चा

Sun, 25 Feb 2018 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 7 अप्रैल को हमीरपुर आएंगे। वह बड़ू में करिअॅर प्वाइंट विश्वविद्यालय (सीपीयू) भोरंज की ओर से करवाए जा रहे भारतीय यूथ साइंस कांग्रेस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। हमीरपुर में 7 से 9 अप्रैल को नौवीं भारतीय युवा विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


यह आयोजन एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन चेन्नई, करिअॅर प्वाइंट विवि कोटा, एसआरएम विवि चेन्नई, राजीव गांधी यूथ डेवेलपमेंट तमिलनाडु संस्थान और सोसाइटी फॉर कम्यूनिटी मोबिलाइजेशन फॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट के सहयोग से किया जाएगा।

हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में विवि के कुलपति प्रोफेसर पीएल गौतम ने कहा कि तीन दिन के इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति करेंगे। वहीं, डॉ. एमएस स्वामीनाथन हरित क्रांति के जन्मदाता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य भी इस कांग्रेस को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, करिअॅर प्वाइंट विवि के कुलाधिपति प्रमोद माहेश्वरी आदि मौजूद रहेंगे।

कुलपति ने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार युवा वैज्ञानिक और छात्र, प्रख्यात वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों के साथ नई भारत के विकास में युवा वैज्ञानिकों की भूमिका विषय पर रूबरू होंगे। गौतम ने बताया कि विवि 10 अप्रैल 2018 को तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें