फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को शिमला में सरदार पटेल संगोष्ठी का करेंगे उद्घाटन

Mon, 06 Jul 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में सरदार पटेल की दृष्टि: एकीकरण, एकात्मता और संघवाद विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को शिमला पहुंचेंगे। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में सरदार पटेल की दृष्टि: एकीकरण, एकात्मता और संघवाद विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर ‘वंदे मातरम : एक यात्रा’ शीर्षक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ होगा। यह संगोष्ठी 10 से 12 जुलाई तक चलेगी। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, इतिहासकार, सांविधानिक विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग लेंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों का समकालीन संदर्भों में पुनर्मूल्यांकन करना है। इसमें 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण, सहकारी संघवाद और केंद्र-राज्य संबंधों पर विस्तृत चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांविधानिक शासन भी चर्चा के मुख्य बिंदु होंगे। लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में सरदार पटेल की भूमिका पर भी विचार किया जाएगा। भारत के अलावा जर्मनी, अमेरिका और बुल्गारिया के विश्वविद्यालयों से जुड़े विद्वान डिजिटल माध्यम से व्याख्यान देंगे।विभिन्न सत्रों में हैदराबाद, कश्मीर, पंजाब की पहाड़ी रियासतों और ओडिशा के एकीकरण पर विमर्श होगा। भारतीय सिविल सेवा की स्थापना, राजकोषीय संघवाद और सांविधानिक विकास पर भी चर्चा होगी। प्रशासनिक दक्षता और समकालीन संघीय लोकतंत्र की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कई अकादमिक प्रकाशनों का लोकार्पण भी होगा। इनमें ‘वंदे मातरम् : एक यात्रा’ सचित्र पुस्तक शामिल है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर आधारित संगोष्ठी कार्यवाही और बहुभाषी कविता संग्रह का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें