फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल आएंगे प्रवीण तोगड़िया, जानिए क्यों

Sun, 01 Feb 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मई माह में शिमला आएंगे। वहीं प्रसिद्ध साधवी ऋतंभरा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान हिंदू समाज के प्रदेश स्तरीय समेल्लन को संबोधित करेंगे। यह खुलासा विश्व हिंदू परिषद की सोलन में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यसमीति बैठक में हुआ।

यह कार्यशाला शनिवार को सनातन धर्म सभा में शुरू हुई थी। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के लव जिहाद व धर्मांतरण पर विशेष चर्चा की गई।

प्रदेश स्तरीय बैठक के अंतिम दिन की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान परिषद ने हिंदू समाज के भौतिक और मौलिक विकास सहित समाज में फैले धर्मांतरण, लवजिहाद आदि मुद्दों पर विशेष चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि लव जिहाद व धर्मांतरण के मुद्दों पर परिषद हिंदू समाज को संगठित करेगी व सदस्य बनाकर इन मुद्दों से निपटेगी।

इस अवसर पर मनोज कुमार ने बताया कि इन्हीं सम्मेलन को लेकर 9 मई को राज्य स्तरीय सम्मेलन शिमला आयोजित किया जाएगा। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया व देवी ऋतंभरा विशेष तौर पर शिमला पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें