फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य से बढ़ रही संदिग्धों पर लगाएं अंकुश : विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी तस्करी, मंदिरों में चोरी के मामलों में हुई है बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में बाहरी राज्यों से बढ़ रहे आवागमन और हाल ही में सामने आए कुछ संवेदनशील घटनाक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने सोमवार को उपायुक्त शिमला के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में परिषद ने आरोप लगाया है कि व्यापार और मजदूरी के नाम पर प्रदेश में आने वाले कुछ व्यक्तियों की संख्या अचानक बढ़ी है। इनमें से कई लोगों पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। परिषद के अनुसार पिछले समय में नशीले पदार्थों की तस्करी, मवेशी तस्करी, मंदिरों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। चंबा में हाल ही के समय हुई कुछ घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ाई है। परिषद का कहना है कि चंबा के सुराड़ा मोहल्ले में हुई हालिया घटना में बड़ी संख्या में युवकों के हथियारों के साथ खुलेआम घूमने की सूचना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इन मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद के रूपराम शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, त्रिलोक नाथ शर्मा, मनसा राम, ऋतिक चौहान, मदन शर्मा और अरुण ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मंढोत्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को कड़ी निगरानी और ठोस कदम उठाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें