राज कुमार परिवार का इकलौते बेटा था। बताया जा रहा है कि राज कुमार पशुपालन विभाग में बतौर सहायक फार्मासिस्ट के तौर पर गांव पलाखी में तैनात था। वहीं शिकारी सुशील सिंह पुत्र विधि सिंह भी स्थानीय निवासी है।
जैसे ही इसकी सूचना फतेहपुर पुलिस को मिली पुलिस की टीम ने हेड कांस्टेबल कपिल कुमार की अगुवाई में मौके पर पंहुच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।