फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डायन' खा गई आपका दही-पनीर

Sat, 31 May 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेरका कंपनी के दही और पनीर के लिए अपनी और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने दही तीन रुपये तो पनीर के रेट में सीधे दस रुपये बढ़ा दिए हैं। इस संबंध में सभी एजेंसियों को सकुर्लर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नए रेट रविवार से लागू हो जाएंगे। उपभोक्ताओं को 200 ग्राम पनीर के लिए 50 के बजाय 60 रुपये जबकि 200 ग्राम दही के लिए 12 रुपये की जगह 15 रुपये देने होंगे।

सूत्रों के अनुसार कंपनी पर गर्मी शुरू होने के साथ ही दूध के दाम बढ़ाने का दबाव था। इसके बाद अधिकारियों ने लंबी चर्चा करके दही और पनीर के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे किसानों की मांग और बढ़ती महंगाई का तर्क दिया जा रहा है। वेरका ने करीब तीन महीने में दोबारा दोनों चीजों के दाम बढ़ाए हैं। वेरका सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में दूध के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

स्थानीय दूध विक्रेताओं संदीप कुमार, शिव कुमार ने बताया है कि कंपनी के डीलर ने रविवार से दाम बढ़ने की बात कही है। रविवार को पनीर और दही के पैकेट पर नए दाम आ जाएंगे। उसी हिसाब से बिक्री होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें