फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका दूध कल से दो से ढाई रुपये प्रतिलीटर मिलेगा महंगा, अमूल ने भी बढ़ाए दाम

Wed, 30 Jun 2021 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

मेट्रो मिल्क एजेंसी संचालक तेज प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि अभी तक मेट्रो दूध के दाम बढ़ने के बारे में सूचना नहीं है।  उधर अमूल दूध के दाम भी पहली जुलाई से 2 रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Milk (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई से वेरका का पैकेट बंद दूध दो से ढाई रुपये प्रतिलीटर महंगा मिलेगा। वेरका ने आधा लीटर से छह लीटर तक के पैकेट के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरका ने डेढ़ लीटर तक के पैकेट पर दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं, जबकि छह लीटर वाले पैकेट पर ढाई रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। आधा लीटर का पैकेट एक रुपये महंगा, एक लीटर का पैकेट दो रुपये महंगा और डेढ़ लीटर का पैकेट तीन रुपये महंगा मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं छह लीटर दूध का पैकेट 15 रुपये तक महंगा मिलेगा। शिमला में अभी 52 रुपये प्रतिलीटर वेरका दूध मिलता है। दूध के बढ़े हुए दाम पहली जुलाई से लागू होंगे। वेरका एजेंसी हमीरपुर के संचालक सुशील डोगरा ने कहा कि पहली जुलाई से दाम बढ़ जाएंगे। वहीं, मेट्रो मिल्क एजेंसी संचालक तेज प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि अभी तक मेट्रो दूध के दाम बढ़ने के बारे में सूचना नहीं है।  उधर अमूल दूध के दाम भी पहली जुलाई से 2 रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए गए हैं। अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें