फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में होगा अब वाहनों की बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पोस्ट ऑफिस में अब वाहनों की इंश्योरेंस भी होगी। राजधानी शिमला में जीपीओ सहित शहर के सभी डाकघरों को इस सुविधा से जोड़ा जा चुका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को अपनी गाड़ी की इंश्योरेंस के लिए अब प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

डाक विभाग ने वाहनों की इंश्योरेंस की सुविधा शुरू कर दी है। इस सुविधा से डाकघर में ही बाइक, कार और अन्य जनरल इंश्योरेंस हो सकेगी। इस योजना से डाक विभाग की आय में वृद्धि होगी और लोगों को इंश्योरेंस कंपनियों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। अगले चरण में डाक विभाग डाकियों को स्मार्ट फोन पर एप के जरिये घर बैठे भी कार इंश्योरेंस की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह सुविधा शुरू होने के बाद ग्राहकों को सिर्फ एक फोन कॉल पर डिमांड देनी होगी और घर बैठे ही गाड़ी की इंश्योरेंस हो जाएगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर जब्बार ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को डाकघर में ही इंश्योरेंस देने की शुरूआत की है। शिमला शहर के डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है, जल्द ही मंडल के सभी डाकघरों में सुविधा शुरू हो जाएगी।
पोस्टमैन करेगा आधार से मोबाइल नंबर लिंक
शिमला शहर के लोगों को अब अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। पोस्टमैन घर बैठे ही यह काम कर देगा। डाक विभाग ने पोस्टमैन के जरिये आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें