फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में अब सड़कों के एक तरफ ही खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने चलाया विशेष अभियान, दोनों ओर पार्किंग से बसों समेत एंबुलेंस की आवाजाही होती है प्रभावित
विज्ञापन

पहाड़ी की तरफ वाहनों पर खतरे को देखते हुए फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों पर अब वाहन केवल एक ही तरफ खड़े किए जा सकेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और मानसून के दौरान पहाड़ी की ओर खड़े वाहनों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया है।

पुलिस शहर की सड़कों पर दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। पुलिस विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी और इसके बाद चालान काटे जाएंगे। शहर के सर्कुलर रोड समेत संपर्क मार्गों पर जगह-जगह दोनों ओर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह पार्किंग की कमी है, लेकिन इसके कारण सड़कों पर बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई बार इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन


बेतरतीब पार्किंग के कारण कई बार एचआरटीसी की बसों की आवाजाही भी प्रभावित होती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पुलिस विभाग को कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं। इसके बाद पुलिस की टीमों को मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाना पड़ता है। समरहिल, झंझीड़ी, एमआई रूम और अन्य कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सड़कें तंग हैं और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में बेतरतीब पार्किंग के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसे लेकर लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है। इसको देखते हुए शिमला ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाने का अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



कोट
शहर में ट्रैफिक पुलिस सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले वाहनों को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और शहरवासियों को बेतरतीब पार्किंग से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाना है। वाहन मालिकों से आग्रह है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और सड़क के एक तरफ ही अधिकृत व चिह्नित स्थानों पर वाहनों को खड़ा करें।
चंद्रशेखर, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें