फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में तोड़ी जाएंगी नई दुकानें, दोबारा बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमुडा ने 16 फीट ऊंची बनाई थी दुकानें, एमसी ने ऊंचाई 12 फीट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

दुकानों की छत उखाड़ने का काम किया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार हो चुकी नगर निगम की नई दुकानों को तोड़ने का फैसला लिया है। हिमुडा ने शुक्रवार से इन दुकानों की छत उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है।
इन दुकानों में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे कारोबारियों को अब कई दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हिमुडा इनकी ऊंचाई कम करने जा रहा है। नगर निगम के अनुसार शहर में स्मार्ट सिटी की सभी नई दुकानें 12 फीट ऊंची बनाई जाएंगी। सब्जी मंडी में हिमुडा ने अभी जो दुकानें बनाई थीं वह 16 फीट ऊंची थी। इसकी ऊंचाई को लेकर स्थानीय कारोबारियों ने सवाल उठाए थे। नगर निगम ने हिमुडा को तुरंत तैयार हो चुकी दुकानों की ऊंचाई कम करने को कहा था। लेकिन निगम के कहने के बावजूद कई दिनों से हिमुडा ने काम शुरू नहीं किया था। सोमवार को मौके पर पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमुडा को फटकार लगाते हुए जल्द दुकानों का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हिमुडा ने अब मौके पर काम शुरू करवा दिया है। अभी छत उखाड़ी जा रही है। इसके बाद इसकी ऊंचाई कम कर छत लगाई जाएगी। मंडी में जिस जगह सड़क पर दरार पड़ी थी, वहां भी खुदाई करने के बाद अब रिटेनिंग वॉल लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

लोअर बाजार में काम
ठप, कारोबारी परेशान
लोअर बाजार में टनल के पास चल रहा निर्माण कार्य ठप पड़ा है। शहरी विकास मंत्री के निर्देशों के बावजूद यहां पर काम शुरू नहीं हो पाया है। टनल के पास नगर निगम की करीब आधा दर्जन दुकानों को तोड़कर प्रीफेब तकनीक से बनाया जा रहा है। तीन महीने में यहां दुकानें तैयार करने को कहा था लेकिन इस अवधि के बीतने के बावजूद मौके पर सिर्फ स्ट्रक्चर खड़ा हो पाया है। बीते कई दिन से तो काम भी ठप पड़ा है।
एक साल में बनी तीन दुकानें, कुल 467 बनेंगी
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 467 पुरानी दुकानों को तोड़कर इनकी जगह नई दुकानें बनाई जाएंगी। शहर के सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा नई दुकानें बननी हैं। इसके अलावा गंज बाजार, लोअर बाजार और रामबाजार में भी नई दुकानें बनाई जाएंगी लेकिन काम की रफ्तार इतनी सुस्त है कि बीते एक साल में महज तीन दुकानें तैयार हो पाई हैं। अभी करीब एक दर्जन दुकानें हिमुडा ने तैयार कर दी थी लेकिन अब इनकी ऊंचाई कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार को दे दिया है काम : कुशाल
हिमुडा के अधिशासी अभियंता कुशाल शर्मा ने कहा कि सब्जी मंडी में दुकानों की ऊंचाई कम करने के लिए छतें उखाड़ी जा रही हैं। अब 16 फीट की जगह 12 फीट ऊंची दुकानें बनेंगी। लोअर बाजार में बन रही दुकानों का काम भी फिलहाल सब्जी मंडी के ठेकेदार को दे दिया है। इसका काम भी जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें