फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में वान्या और शौर्यदीप रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखू पाठशाला में किया गया आयोजन
विज्ञापन

परितोष द्वितीय और आयुष रहे तृतीय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अंतर-स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में आईवीवाई इंटरनेशनल स्कूल की वान्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग में शौर्यदीप ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय ऑपरेशन सिंदूर रहा। बर्फबारी के बावजूद विद्यार्थियों ने समय से स्कूल पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजा दलीप सिंह स्कूल, आईवीवाई इंटरनेशनल स्कूल और केंद्रीय विद्यालय शिमला के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परितोष द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक विकास शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें