फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वंशिता के सिर सजा मिस आरकेएमवी का ताज व अक्षरा रहीं प्रथम रनरअप

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की फ्रेशर पार्टी एलारा में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग, ओनस रहीं द्वितीय रनरअप
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिपाली को मिस कॉन्फिडेंट चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए वीरवार को फ्रेशर पार्टी एलारा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वंशिता ने मिस फ्रेशर आरकेएमवी 2026 का खिताब जीता। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब रंग जमाया।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में अक्षरा प्रथम रनरअप और ओनस द्वितीय रनरअप रहीं। दिपाली को मिस कॉन्फिडेंट और छवि को मिस टैलेंटेड चुना गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की निदेशक रूपाली ठाकुर रहीं। उन्होंने कहा कि मिस फ्रेशर जैसी प्रतियोगिताएं केवल सुंदरता का मंच नहीं हैं, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी देती हैं। उन्होंने छात्राओं से महाविद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही, नशे से दूर रहने की अपील की। मिस फ्रेशर प्रतियोगिता चार चरणों में हुई। इनमें ग्लिटरिंग स्टार, डांसिंग दिवाज, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर चरण शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. शिवानी सूद, डॉ. निशा वर्मा और डॉ. हेमलता शामिल रहीं। कार्यक्रम में कश्मीरी, दक्षिण भारतीय, बॉलीवुड, लावणी और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। पंजाबी और हरियाणवी प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। देशभक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, उप प्राचार्य डॉ. सुभाष कापटा सहित शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं। प्राचार्या ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें