परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को नए कॉलेजों में शिफ्ट होने के बाद तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। संभवतया अब एक सप्ताह बाद ही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही शिफ्टिंग और नई परीक्षा तिथि को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बाद वल्लभ कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं को अब अन्य बीएड काॅलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। 28 मार्च से शुरू होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में भी बदलाव किया गया है। जल्दी आगामी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई है। -प्रो. ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू