फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वेलेंटाइन डे के खुमार से पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से सैकड़ों सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचे वेलेंटाइन डे मनाने, होटलों में 80 फीसदी तक आक्युपेंसी
विज्ञापन

रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर रही चहल-पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर वेलेंटाइन डे होने से पहाड़ों की रानी शिमला शनिवार को सैलानियों से गुलजार रही। बाहरी राज्यों से नवविवाहित युवा जोड़े वेलेंटाइन डे मनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिमला पहुंचे थे। इससे शहर के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।

रिज मैदान, मालरोड और लोअर बाजार में शनिवार को दिनभर लोगों की खूब चहल पहल रही। सुबह से ही होटल और गेस्ट हाउसों में सैलानी पहुंचना शुरू हो गए थे। होटल कारोबारियों के अनुसार वेलेंटाइन डे और वीकेंड एक साथ होने के कारण इस बार बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है। कई होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक रही। रेस्टोरेंट, कैफे और बेकरी की दुकानों में विशेष सजावट की गई थी जहां युवा जोड़े और परिवार अपने खास पलों को यादगार बनाने पहुंचे। बेकरी की दुकानों में स्पेशल एडवांस ऑर्डर पर हार्ट शेप वाले केक बनाए गए थे। फूलों और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। गंज बाजार स्थित फूलों की दुकान में गुलाब के फूल, टेडी बीयर और चॉकलेट वाले गुलदस्ते युवाओं की पहली पसंद बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब से घूमने के लिए आए रमनदीप सिंह और आशिया ने बताया कि वह खास तौर पर वेलेंटाइन डे मनाने के लिए शिमला आए हैं। वह पहली बार शिमला आए हैं। कांगड़ा से अपने पति के साथ शिमला घूमने पहुंची लवप्रित कौर ने बताया कि उन्हें यह सरप्राइज ही मिला है कि वह वेलेंटाइन डे पर शिमला घूमने के लिए जाएंगे। कुछ सैलानियों ने पहाड़ों की वादियों और सुहावने मौसम का आनंद लिया। कई जोड़ों ने रिज और मालरोड पर घूमते हुए फोटोशूट करवाए जबकि कुछ सैलानी कुफरी में बर्फीले नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें