फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023: वेलेंटाइन वीक पर ताजमहल के बजाय पहाड़ी टोपी-शॉल तोहफे में दे रहे युवा

Mon, 13 Feb 2023 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

युवाओं में अपने प्रियजनों के लिए पारंपरिक गिफ्ट टेडी बियर, फ्रेम, ग्रीटिंग कार्ड या ताजमहल जैसे गिफ्ट के स्थान पर पहाड़ी टोपी, शॉल या मफलर देने का चलन बढ़ा है। 
विज्ञापन
पहाड़ी टोपी- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन डे नजदीक आते ही युवाओं में अपने साथी के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। उपहार बेचने वाली दुकानों पर युवाओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं, पर्यटन नगरी धर्मशाला में इस बार नया रिवाज उभरकर सामने आ रहा है। युवाओं में अपने प्रियजनों के लिए पारंपरिक गिफ्ट टेडी बियर, फ्रेम, ग्रीटिंग कार्ड या ताजमहल जैसे गिफ्ट के स्थान पर पहाड़ी टोपी, शॉल या मफलर देने का चलन बढ़ा है।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी भी अपने प्रेमी या प्रेमिका को पहाड़ी टोपी उपहार के रूप में भेंट कर इस वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने का एक नया तरीका अपना रहे हैं। पहाड़ी टोपी, शॉल या मफलर बेचने वाले शोरूम या अन्य दुकानों पर खरीदारों की आमद भी बढ़ी है। इसमें सोशल मीडिया पर हो रही ब्रांडिंग भी अहम भूमिका निभा रही है।

पर्यटन नगरी के कारोबारियों की मानें तो पहले दुकानों पर पहाड़ी टोपी या शॉल खरीदने वालों में 20 से 25 फीसदी युवा ही पहुंचते थे। इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर एक सप्ताह में करीब दोगुना यानी 45 से 50 फीसदी तक युवा पहुंचे। इस दौरान कुल बिक्री भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ी है। पहाड़ी उत्पादों की बिक्री करने वाले कारोबारी इस नए रिवाज को कारोबार के लिहाज से एक अच्छा संकेत मान रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर देख खरीदी पहाड़ी टोपी : राहुल
जम्मू-कश्मीर से धर्मशाला घूमने आए राहुल जसरोटिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर पहाड़ी टोपी देखकर इसे खरीदने का मन किया था। धर्मशाला में यह टोपी देखकर एक अपने लिए और एक पत्नी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए खरीदी। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद कई और दोस्तों ने भी पहाड़ी टोपी मंगवाई है।

पहाड़ी उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता का असर : नीलम
कोतवाली बाजार की कारोबारी नीलम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की पहचान से जुड़ी पहाड़ी टोपी, शॉल और मफलर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली तस्वीरों की वजह से इसकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी है। इसलिए बाहरी राज्यों के युवा भी इन पहाड़ी उत्पादों की खरीद के लिए आ रहे हैं। 

पहाड़ी उत्पादों की हो रही अच्छी मार्केटिंग : यशपाल
हिमाचल इंपोरियल कोतवाली बाजार के कारोबारी यशपाल ने बताया कि जब भी कोई पर्यटक हिमाचल आकर पहाड़ी टोपी, शॉल या मफलर अपने साथ लेकर लौटता है तो उससे हिमाचली उत्पादों की अच्छी मार्केटिंग हो रही है। वेलेंटाइन डे पर इन उत्पादों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है।

पिछले हफ्ते दोगुना युवा खरीदारी के लिए पहुंचे : प्रमोद 
खादी ग्रामोद्योग भंडार कोतवाली बाजार के कारोबारी प्रमोद चौहान ने बताया कि पहले आम तौर पर पहाड़ी टोपी या शॉल खरीदने वालों में 20 से 25 फीसदी युवा ही दुकानों में पहुंचते थे। इस बार वेलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले करीब दोगुना यानी 45 से 50 फीसदी तक युवा पहुंचे। इस दौरान कुल बिक्री भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें